ऑस्ट्रेलिया की घरेलू बिग बैश लीग में आज टूर्नामेंट का 17वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम भिड़ रही है। दोनों ही टीमों के लिए अब तक यह टूर्नामेंट कुछ ख़ास नहीं रहा है। टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम पर्थ अभी तक खेले 4 में से तीन मैच हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में सिडनी थंडर के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला जमकर बोल रहा है।
जोस बटलर ने तेज गेंदबाज पर किया रिवर्स हिट

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सलामी बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने समझबूझ भरी बल्लेबाजी की। पिच पर गेंद ऊपर- नीचे रह रही थी और इसी वजह से कोई भी बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल पा रहा था।
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाईल को रिवर्स हिट खेलकर बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वर्ल्ड क्रिकेट में काफी कम बल्लेबाज हैं जो तेज गेंदबाज को रिवर्स हिट कर पाते हैं।
एबी डिविलियर्स को महारथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को इस शॉट को खेलने में महारथ हासिल है। इसी शॉट की वजह से उनका नाम मिस्टर 350 पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी ऐसे शॉट खेलते हैं।
जोस बटलर ने पिछले कुछ समय से सलामी बल्लेबाजी शुरू की है और अपनी छाप भी छोड़ी है। वह विकेट के पीछे दोनों तरह लगातार शॉट खेलते नजर आते हैं।
ऐसा ही शॉट खेलने में हुए आउट

54 गेंद में 55 रनों की पारी खेलने के बाद जोस बटलर तेज गेंदबाज को ही रिवर्स हिट खेलने में आउट हो गये। 18वें ओवर में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को इसी तरह का शॉट खेलने में वह हिट विकेट हो गये।
बटलर भले ही यह शॉट खेलने में आउट हो गये हो लेकिन जिस तरह से वह लगातार विकेट के चारों तरह शॉट खेलते हैं, उससे जल्द ही क्रिकेट के नए मिस्टर 360 बन सकते हैं।
देखें वीडियो:
Jos Buttler, STOP IT!
#BBL08 pic.twitter.com/WFLqqcAIyx
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: नए मिस्टर 360 बनने की राह पर जोस बटलर, तेज गेंदबाजी पर खेला अजीबोगरीब शॉट appeared first on SportzWiki Hindi.