Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 3 कारण बर्बाद कर सकते हैं हार्दिक पांड्या का करियर, तीसरा कारण उड़ा देगा सबके होश

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का करियर अब संकट में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उनके बर्बाद होते करियर की वजह कोई और नहीं बल्कि वे खुद हैं। खुद उन्होंने अपने करियर को संकट में डाला है।

दरअसल उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आने के बाद महिलाओं को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की और महिलाओं के साथ साथ पूरे भारत देश के लोगों की नजरों में आ गए। सभी ने उनके इन कमेंट्स के कारण उनकी काफी आलोचना की। आज हम आपको ऐसे 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण हार्दिक पांड्या का करियर खतरे में हैं।

अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ना
हार्दिक पांड्या अपने शानदार प्रदर्शन के कारण भी चर्चा में रहे हैं लेकिन इसी के साथ वे ग्लेमर से जुड़ते भी नजर आए हैं। इसी के साथ आये दिन उनका नाम किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ भी जोड़ा जाता है। पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला के बीच रिश्तों को लेकर खबर आई। वे जिस कदर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं उसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ सकता है।

लगातार चोटिल होना
पिछले साल हुए एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या की कमर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेला। अब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करने जा रहे थे लेकिन एक बार फिर अपनी गलतियों के चलते पांड्या को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

खराब एटीट्यूड
कॉफी विद करण में जिस बेबाकी के साथ हार्दिक पांड्या महिलाओं पर टिपण्णी कर रहे थे वो जरा भी सहन करने योग्य एटीट्यूड नहीं है। इस कारण उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से सस्पेंड कर दिया गया। BCCI ने उन्हें नोटिस भी दिया और इसके चलते उनका करियर यहीं खत्म भी हो सकता है।

यह भी पढ़े:-

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया मार्गदर्शक, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के बस की बात नहीं!

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल



Herald