Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराया, ब्रिसबेन की लगातार तीसरी हार

मंगलवार, 1 जनवरी को बिग बैश लीग का 15वां मुकाबला ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह टी ट्वेंटी मैच क्वीन्सलैंड के मैदान पर खेला गया. जहाँ सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

अपने पहले दोनों मैच हार चुकी ब्रिसबेन हीट की टीम इस मैच में जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरी थी. मगर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना टीम के लिए बिलकुल भी सही नहीं रहा.

मात्र 91 रन पर गिरे 5 बड़े विकेट 

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. टीम के पहले पांच विकेट मात्र 91 रनों के स्कोर पर ही गिर गये. इन खिलाड़ियों में सैम हेजलेट (2), दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम (8), जो बर्न्स (4), मैक्स ब्र्यांट (34) और बेन कटिंग (0) के नाम रहे. 91 पर पांच होने जाने के बाद टीम की डूबती नैया को पार लगाया टीम के कप्तान और तूफानी बल्लेबाजी के लिए सुप्रसिद्ध क्रिस लीन ने, क्रिस लीन ने विकेटकीपर जिमी पीयसंन (23) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 रन जोड़े.

क्रिस लीन ने मात्र 55 गेंदों का सामना करते हुए आक्रामक (84) रनों की पारी खेली. अपनी पारी में क्रिस ने तीन चौके और पांच गगनचुंबी छक्के भी लगाये. अपने निर्धारित 20 ओवर के खेल में ब्रिसबेन हीट की टीम ने 164/7 का स्कोर खड़ा किया. सिडनी सिक्सर्स की टीम के लिए टॉम करन सबसे ज्यादा तीन विकेट लेने में कामयाब रहे.

सिडनी सिक्सर्स को मिला 165 रनों का लक्ष्य 

सिडनी सिक्सर्स की टीम को मैच जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला. पहले विकेट के लिए जो डेनली (11) और जस्टिन एवंडनो ने 31 रन जोड़े. शानदार फॉर्म में दिख रहे जस्टिन एवंडनो (30) रनों के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे. डेनिय हूयूज भी मात्र दो रन बनाकर चलते बने.

एक छोर से विकेट गुर रहे थे और दूसरे छोर पर टीम के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स डट कर खड़े हुए थे. देखते ही देखते मोइसेस हेनरिक्स ने अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया. ट्वेंटी-20 क्रिकेट में मोइसेस हेनरिक्स का यह 16वां अर्द्धशतक रहा. मोइसेस हेनरिक्स 37 गेंदों में (57) रन बनाकर बेन कटिंग का शिकार हुए.

Image Credit : Getty Images

अंतिम ओवर में सिडनी सिक्सर्स की टीम को मैच जीतने के लिए 6 रन चाहिए थे और टीम के हाथ में पूरे पांच विकेट थे. टीम की जीत का सारा दारोमदार विकेटकीपर जोश फिलिप्स और टॉम करन के कंधो पर था और टॉम करन टीम के लिओये विनिंग शॉट लगाने सफल हुए और सिडनी सिक्सर्स की टीम यह मैच पूरे पांच विकेट से जीतने में कामयाब हुई.

ब्रिसबेन हीट की यह लगातार तीसरी हार रही.

संक्षिप्त स्कोरकार्ड :

ब्रिसबेन हीट : 164/7 {क्रिस लीन 84, टॉम करन 3/25}

सिडनी सिक्सर्स : 168/5  {मोइसेस हेनरिक्स 57, जॉश लालोर 2/32}

परिणाम : सिडनी सिक्सर्स की टीम 5 विकेट से जीती.

Image Credit : Getty Images

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराया, ब्रिसबेन की लगातार तीसरी हार appeared first on SportzWiki Hindi.