Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 खिलाड़ी जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बन सकते हैं “मैन ऑफ द सीरीज”

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में खेला जायेगा। एडिलेड में हुए पहले मैच को भारत ने जीता था, वहीं पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट मैच को मेजबान टीम ने अपनी नाम कर सीरीज में शानदार वापसी की थी। मेलबर्न में हुए तीसरे मैच को अपने नाम कर भारतीय टीम ने सीरीज जीतने की उम्मीद मजबूत कर दी। इस सीरीज में अभी तक दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बन सकते हैं।

#5 मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। 3 मैच में उनके नाम 14 विकेट हैं और सिडनी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो वहह मैन ऑफ द सीरीज बन सकते हैं।

#4 चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के नंबर तीन बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का एशिया से बाहर प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है।

एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक बनाया था। एडिलेड की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल थी। 3 मैच में उनके नाम 328 रन हैं और अंतिम मैच में उनका बल्ला एक बार फिर बोलता है तो वह यह पुरस्कार जीत सकते हैं।

#3 नाथन लायन

पहले दोनों टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नाथन लायन को तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से खेला। मेलबर्न टेस्ट में 61 ओवर की गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला। इसके बावजूद सीरीज में उनके 17 विकेट हैं। अंतिम मैच में अगर उनकी फिरकी का जादू एक बार फिर चलता है तो वह मैन ऑफ द सीरीज बन सकते हैं।

#2 पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस सीरीज में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले गए 3 मैच में उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं और बल्ले से भी 138 रन बनाये हैं। अगर अंतिम मैच में वह गेंद और बल्ले से ऐसा ही प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाते हैं तो मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम कर सकते हैं।

#1 जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। जनवरी 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने पहले ही साल अपनी छाप छोड़ दी।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार गेंदबाजी की। इस सीरीज के तीन मैच में उनके नाम 20 विकेट दर्ज हैं और वह मैन ऑफ द सीरीज के प्रबल दावेदार हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 खिलाड़ी जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बन सकते हैं “मैन ऑफ द सीरीज” appeared first on SportzWiki Hindi.