Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट से ज्यादा टेस्ट मैचों में छक्के लगाये हैं, टॉप पर है यह दिग्गज

टी-20 आने के बाद से क्रिकेट में छक्के ज्यादा लगने लगे हैं। इसका असर वनडे और टी-20 पर भी दिखने लगा है। अब उनमें भी पहले के मुकाबले काफी छक्के लगते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे या टी-20 इंटरनेशनल मैचों से ज्यादा टेस्ट मैचों में छक्के लगाये हैं। आईये आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

#5 एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ अगस्त- सितम्बर में हुए टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। कुक टेस्ट मैचों में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 छक्के लगाये लेकिन वनडे में उनके बल्ले से 10 ही छक्के निकले।

#4 यूनुस खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान 2017 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट और 265 मैच खेले। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 17 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। उन्होंने भी वनडे से ज्यादा टेस्ट मैचों में छक्के लगाये हैं। वनडे मैचों में उनके 56 छक्के हैं और टेस्ट में उन्होंने 70 छक्के जड़े हैं।

#3 स्टीवन स्मिथ

बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ का नाम भी इसमें शामिल है। स्मिथ ने मार्च 2018 से बाद इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अभी तक खेले 108 वनडे में 31 छक्के लगाये हैं, वहीं टेस्ट मैचों में उनके 36 छक्के हैं।

#2 टिम साउदी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। टेस्ट मैचों में वह नीचे आकर तेजी से रन बनाते हैं। टेस्ट मैच में उनके नाम 1500 से ज्यादा रन भी हैं। 63 टेस्ट मैच में उन्हें अभी तक 68 छक्के लगाये हैं, लेकिन 137 वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 25 छक्के ही निकले हैं।

#1 सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। हालाँकि, वनडे क्रिकेट में वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।यहाँ उनके नाम सिर्फ 3092 रन ही दर्ज हैं। इसी तरह वनडे मैचों में उनके नाम 21 छक्के दर्ज हैं वहीं टेस्ट मैच में उन्होंने 26 पर स्टैंड्स में गेंद को भेजा है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट से ज्यादा टेस्ट मैचों में छक्के लगाये हैं, टॉप पर है यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.