भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रनों की शानदार पारी खेल भारतीय टीम के जीत की नींव रखी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। कोहली क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार होने के साथ ही चेज मास्टर भी माने जाते हैं। उन्होंने भारतीय टीम को कई मैच अपनी बल्लेबाजी की बदौलत जीतवाए हैं। आईये आपको 5 ऐसे ही मैचों के बारे में बताते हैं।
5. 183 बनाम पाकिस्तान (एशिया कप 2012)

भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 एशिया कप का लीग मुकाबला खेला गया था। यह मैच सचिन तेंदुलकर का अंतिम वनडे मैच भी था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के शानदार शतकों की बदौलत 50 ओवर में 329 रन बनाये।
330 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में गौतम गंभीर के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद विराट कोहली ने पहले सचिन तेंदुलकर (52) और फिर रोहित शर्मा (68) के साथ मिलकर भारत को लक्ष्य के पास पहुंचा दिया। कोहली ने इस मैच में 148 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली।
4. 100* बनाम ऑस्ट्रेलिया (जयपुर 2013)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत को किसी तरह इस मैच को जीतना था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 360 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े।
शिखर धवन के बाद बल्लेबाजी करने आये विराट ने ताबड़तोड़ 52 गेंद में शतक ठोक टीम को 43.3 गेंद में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। यह भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक भी है। इस मैच में रोहित शर्मा ने भी 141 रनों की पारी खेली।
3. 115* बनाम ऑस्ट्रेलिया (नागपुर, 2013)

इसी सीरीज के छठवें मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 351 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 178 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन 234 के स्कोर तक पहुँचने में दोनों पवेलियन लौट गये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सुरेश रैना और युवराज सिंह भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए। इस मैच में कोहली ने 66 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेल अंतिम ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
2. 154* बनाम न्यूजीलैंड (मोहाली, 2016)

2016 में भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे वनडे मैच में भारत के सामने 286 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा पहले पॉवरप्ले में ही पवेलियन लौट गये।
इसके बाद विराट कोहली ने पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ 151 और फिर मनीष पांडे के साथ 97 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 97 रनों में पांडे के सिर्फ 28 रन ही थे। विराट ने इस मैच में 134 गेंद में 154 रनों की नाबाद पारी खेली।
1. 133* बनाम श्रीलंका (होबार्ट, 2012)

सीबी सीरीज 2012 में अपने आप को बनाये रखने के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका को 40 ओवर से पहले हराना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की शतक की मदद से 321 रन बना दिए।
भारत को इस लक्ष्य को 40 ओवर से पहले हासिल करना था। सचिन-सहवाग की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दी लेकिन जल्दी ही दोनों पवेलियन लौट गये। मैच में विराट कोहली ने 86 गेंदों में 133 रनों की पारी खेल 37वें ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 5 मैच जब विराट कोहली ने अपनी बदौलत भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचा, जीताया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.