Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगी 60 महिला मुक्केबाज

नयी दिल्ली
छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकाम सहित देश की 60 महिला मुक्केबाजों का चयन मंगलवार से यहां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है। इस शिविर से विश्व चैम्पियनशिप और 2020 में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के संभावित खिलाड़ियों का चयन होगा। शिविर में मेरीकाम के अलावा विश्व युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतूर् 48 किग्राी और साक्षी (57 किग्रा) के साथ 2017 की कांस्य पदक विजेता आस्था पावा (75 किग्रा) भी भाग ले रही हैं जिन्हें पहली बार सीनियर शिविर में बुलाया गया है। शिविर के लिए चयनित 60 मुक्केबाजों में युवा और अनुभव का मिश्रण शामिल है। तमिलनाडु की एस कलयीवानी, उत्तराखंड की हिमानी पंत, उत्तर प्रदेश की ंिरकी शर्मा, मध्य प्रदेश की मंजू, चंडीगढ़ की सोहिनी, हिमाचल की मोनिका और राजस्थान की ललिता इनमें ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए चुना गया है। एक महीने की शिविर के बाद खिलाड़यिों को सबसे पहले बुल्गरिया में होने वाले स्ट्राडजा स्मारक कप मुक्केबाजी में भाग लेना है।