इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हुए तीसरे मैच में इंडिया ए ने शानदार जीत दर्ज कर 3-0 से अजय बढ़त ले ली है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. यहाँ के एल राहुल का एक बार फिर फ्लॉप शो जारी रहा.
इंडिया ए की टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई. इंडिया ए की तरफ से सबसे ज्यादा रन दीपक चाहर ने बनाएं उन्होंने 39 रन की पारी खेली. उसके बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 30 रनों का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाएं. रहाणे का बल्ला इस मैच में खामोश रहा वो अपना खता भी नहीं खोल पाएं.
क्रुणाल पांड्या के आंधी में उड़ी इंग्लैंड लायंस की टीम

इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने शानदार गेंदबाजी की. इंग्लैंड लायंस का कोई बल्लेबाज टिक ही नहीं पाया. पांड्या ने 5.5 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किएं. वहीँ अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किएं. इंग्लैंड लायंस की पूरी टीम 112 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बेन डकेट ने बनाएं. उन्होंने 39 रन की पारी खेली. इंग्लैंड लायंस का और कोई बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा.
के एल राहुल का फ्लॉप शो जारी

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनाधिकार वनडे सीरीज के तीसरे मैच में के एल राहुल को मौका मिला लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा. विवाद के बाद पहला मैच खेल रहे 26 वर्षीय राहुल पारी की शुरुआत करते हुए 25 गेंद में महज 13 रन बना सके. वो जैमी ओवरटन की गेंद पर वो जैक चैपल के हाथों लपके गए. उनके पार्टनर अजिंक्य रहाणे भी इस मैच में नाकाम रहे वो अपना खाता भी नहीं खोल सके.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रुणाल पांड्या के आंधी में उड़ी इंग्लैंड लायंस की टीम, इंडिया ए 60 रन से जीता, राहुल का फ्लॉप शो जारी appeared first on SportzWiki Hindi.