इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कंगारू धरती पर इतिहास रचने की दहलीज पर है। विराट एंड कंपनी ने चार टेस्ट मैचों के अंतिम मैच सिडनी में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारत ने कंगारू टीम को पहली पारी में 300 रनों पर समेट दिया हैं और फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। कंगारू टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना किसी विकेट पर 6 रन बना लिए है। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल जल्द ही समाप्त कर दिया गया था। अब कल टेस्ट का अंतिम दिन है और भारत की पकड़ सिडनी में मजबूत है। भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2—1 से आगे चल रहा है।
इसी के साथ भारतीय टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे चौथे व अंतिम टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया। कुलदीप यादव ने इस मैच में 99 रन देकर 5 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ यादव ने कई शानदार रिकॉर्ड भी बनाएं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीव यादव ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले छठे भारतीय स्पिनर बन गए है। इसके साथ ही कुलदीप यादव पिछले 11 साल में कंगारू धरती पर टेस्ट की किसी पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर गेंदबाज की श्रेणी में आ गए हैं। कुलदीप यादव से पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और स्पिन के जादूगर अनिल कुंबले के नाम दर्ज था। कुंबले ने 2007 मेलबर्न में 84 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
इसी के साथ भारत के चाइनामैन गेंदबाज ने कंगारू धरती पर 64 साल बाद रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। कुलदीप यादव दूसरे बाएं हाथ के गेंदबाज हैं जिन्होंने कंगारू धरती पर एक पारी में पांच विकेट हासिल किए है। कुलदीप यादव से पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जॉनी वार्डले ने 1955 में बनाया था। जॉनी वार्डले ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रन देकर पांच विकेट लिए थे।