Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शांताकुमारन श्रीसंत ने कहा अगर 6 महीने के लिए हट जाता मेरा क्रिकेट बैन तो करता ये नेक काम

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग कांड को अंजाम देने के बाद से शांताकुमारन श्रीसंत लाइफ टाइम बैन झेल रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस-12 के खिताब को जीत तो नहींं सके लेकिन उपविजेता रहे।

शांताकुमारन श्रीसंत ने अपने बैन को लेकर कही एक बड़ी बात

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने भारतीय क्रिकेट में उभरते गेंदबाज के तौर पर अपना नाम कर ही रहे थे कि उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग कर डाली।

इसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर सख्ती दिखाते हुए इसमें शामिल तीनों ही क्रिकेटरों पर लाइफ टाइम बैन लगा दिया जिसमें श्रीसंत भी शामिल रहे।

बैन के दौरान श्रीसंत ने अपनी पत्नी को दिया श्रेय

शांताकुमारन श्रीसंत ने अपने बैन को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है साथ ही अपनी पत्नी को बैन के बाद खराब पल में साथ देने का श्रेय दिया है।

 

अपनी पत्नी की मुश्किलों की कहानी  श्रीसंत की जुबानी

एस श्रीसंत ने कहा कि अगर मेरा प्रतिबंध हटा दिया जाता और मुझे 6 महीनें खेलने को मिल जाता तो मैं बहुत से युवाओं को पैसों के रूप में मदद करता। सभी मुश्किल समय में मेरे साथ रहने के लिए मेरी पत्नी को सलाम। मुझे नहीं लगता कि मैंने उसे कोई मेरा पक्ष दिखाया था, जिससे वो प्यार करती थी।

श्रीसंत ने आगे कहा कि बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं। मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने उस समय माता-पिता के बारे में भी सोचा फिर मुझे लगा कि उनके 3 बच्चे हैं और मैं नहीं रहा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे।

उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझसे कहा कि नयन(भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है। फिर मुझे लगा कि मैं उससे शादी किए बिना इस दुनिया को कैसे छोड़कर जा सकता था।

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में एस श्रीसंत को जेल हुई थी तो उसी को लेकर श्रीसंत ने कहा कि जब मैं जेल में था इस दौरान मेरी पत्नी किचन में सोया करती थी, वो वहीं परेशानी महसूस करना चाहती थी। जिसका सामना मैं जेल में कर रहा था।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post शांताकुमारन श्रीसंत ने कहा अगर 6 महीने के लिए हट जाता मेरा क्रिकेट बैन तो करता ये नेक काम appeared first on SportzWiki Hindi.