Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल क्लार्क ने चुनी अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय टेस्ट टीम, नंबर 6 का चयन समझ से परे

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अभी कुछ दिन पहले खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारत की टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है. इन दोनों टीम के बीच वनडे सीरीज की भी शुरुआत हो गई है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय टेस्ट टीम का चुनाव किया है.

सुनील  गावस्कर और  वीरेंद्र सहवाग को सलामी बल्लेबाज के रूप में मिली जगह 

टीम चुनते वक्त क्लार्क ने कहा, मैं सुनील गावस्कर के साथ शुरुआत करूंगा. मुझे लगता है वो भारतीय टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं. उनके साथ मैं वीरेंद्र सहवाग को स्थान दूंगा. वो भारतीय टीम के अब तक के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज हैं. इन दोनों की जोड़ी किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है.

नंबर तीन और चार पर इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

इसके बाद क्लार्क ने नंबर तीन के लिए राहुल  द्रविड़ का चयन किया. बता दें, राहुल भारतीय टेस्ट टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन तीन नंबर के बल्लेबाज हैं. इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को नंबर चार पर जगह दी है.उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को नंबर पांच पर जगह दी है. उन्होंने नंबर 6 पर भारत के वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उतारा है. इस बारे में उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा के लिए कही ये बात 

रोहित बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. उनको मैने अपने पूरे क्रिकेट करियर में देखा है. वो शानदार बल्लेबाजी करते हैं. इसलिए मै उनका चयन करना चाहूंगा.

इन गेंदबाजों को दी टीम में जगह 

गेंदबाजों मे उन्होंने जहीर खान,कपिल देव, को तेज गेंदबाज के रूप में जगह दी है. वहीँ अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को स्पिन की कमान दी है. विकेटकीपर के रूप में कलार्क ने महेंद्र सिंह धोनी का चयन किया है.

ये है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की पूरी टीम 

 

 

 

सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान.

The post माइकल क्लार्क ने चुनी अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय टेस्ट टीम, नंबर 6 का चयन समझ से परे appeared first on SportzWiki Hindi.