Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेलबर्न वनडे: वीरेंद्र सहवाग ने 6 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को अपने तरीके से दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी 230 रनों पर सिमट गयी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण था क्योंकि सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था वहीं दूसरे मैच को भारत ने जीता था। इस मैच में भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की।

चहल ने लिए 6 विकेट

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस मैच में 42 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा।

इसके बाद चहल ने मार्कस सटोईनिस, झाय रिचर्डसन, पीटर हैड्सकॉम्ब और एडम जम्पा को आउट किया। यह वनडे क्रिकेट में पहला मौका है जब चहल ने मैच में 6 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 5 विकेट लिये थे।

वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खिलाड़ियों को अपने तरीके से बधाई देने के लिए जाने जाते हैं। वह अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को अपने अनोखे तरीके से बधाई देते हैं। अब उन्होंने चहल को भी ऐसे ही बधाई दी है।

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा

“वाह जी युजवेंद्र चहल, चहलका मचा रखा है, 6 विकेट, शाबाश”

नहीं मिल रहे थे मौके

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे चहल को पिछले काफी समय से बेंच पर बैठना पड़ रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें काफी कम मौके मिले थे। उस टी-20 सीरीज में भी उन्हें एक ही मैच मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इस सीरीज के पहले दोनों मैच में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। आज उन्हें मौका मिला और 6 विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट को उनकी गलती का एहसास दिला दिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मेलबर्न वनडे: वीरेंद्र सहवाग ने 6 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को अपने तरीके से दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.