इंग्लैंड क्रिकेट टीम इ दिनों कैरेबियाई सरजमीं पर वेस्टइंडीज का मुकाबला करने के लिए पहुंची हैं जहां दोनों ही टीमों के बीच ब्रिजटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में विश्व क्रिकेट की ताकतलर टीमों में से शुमार इंग्लैंड को बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम से ऐसी उम्मीद ना तो उनके फैंस को थी और ना ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों को थी।

लेकिन ब्रिजटाउन में इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बहुत ही खराब रिकॉर्ड को अपने साथ जोड़ते हुए पहली पारी में महज 77 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के बल्लेबाज विंडीज के तेज गेंदबाज का सामना नहीं कर सके।
इंग्लिश टीम ने भारत के इस अनचाहे रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
पहले टेस्ट मैच में जो रूट एंड कंपनी ने केवल 77 रनों का स्कोर बनाकर अपने नाम बड़े ही शर्मनाक और अनचाहे रिकॉर्ड को जोड़ लिया है। जिन्होंने भारतीय टीम के एक अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे किया है।

ब्रिजटाउन के मैदान में एक पारी में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड पहले भारत के नाम था लेकिन इंग्लैंड ने भारतीय टीम से ये अनचाहा रिकॉर्ड छिनकर अपने नाम कर लिया है।
इंग्लिश टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ा अनचाहा भारतीय टीम का रिकॉर्ड
इस टेस्ट मैच से पहले इस मैदान पर किसी टेस्ट पारी में सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम था जो अब इंग्लैड के नाम हो गया। इससे पहले इस मैदान भारत ने सबसे न्यूनतम स्कोर साल 1997 में बनाया था जब भारत 81 रनों पर ढेर हो गई थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए 120 रनों का छोटा सा लक्ष्य मिला था लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में इयान बिशप, कर्टली एम्ब्रोस और फ्रेंकलिन रोज के आगे भारतीय टीम केवल 81 रनों पर ढेर हो गई। बिशप ने 4, फ्रेंकलिन ने 3 और एम्ब्रोस ने तीन विकेट हासिल किए थे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ 77 रनों पर ऑल आउट होकर इंग्लैंड ने तोड़ा भारतीय टीम का ये अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.