खेल डेस्क। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (41 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सोमवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने दस साल बाद कीवी टीम को उसी की धरती पर वनडे शृंखला में शिकस्त दी। भारत ने इससे पहले साल 2009 में यहां पर एक दिवसीय सीरीज जीती थी।
केदार जाधव विश्वकप में हो सकते है भारत के लिए उपयोगी, क्योंकि उनके पास ये खास उपलब्धि
इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे शृंखला में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर रोस टेलर (93) और टॉम लाथम (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49 ओवर में 243 रन का स्कोर खड़ा किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
45 साल बाद वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने रचा इतिहास, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
इसके जवाब में भारत ने 43 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाकर जीत हासिल की। अंबाटी रायुडू 40 और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद रहे। रायुडू ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। जबकि कार्तिक ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 77 गेंदों पर 62 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 74 गेंदों पर 60 रन की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन ने 27 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।