Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 80 के दशक की ड्रेस पहन कर भारत के खिलाफ उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले वनडे के लिए दोनों टीम जमकर पसीना बहा रही है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम नए रंग में नजर आई. बता दें, ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नए किट के साथ नजर आएगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

नए अंदाज में नजर आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 

गौरतलब है कि, भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपनी पुरानी ड्रेस पहनकर उतरेगी. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, साल 1986 में ऐलन बॉर्डर की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह की हरे और पीले कलर की किट और ड्रेस पहनी थी, उसी से प्रेरणा लेते हुए अब टीम वही रंग की ड्रेस पहनेगी. ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी ये ड्रेस पहन के मैदान पर नजर आएं. बता दें, भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जो टीम उतारी है. उसमे अनुभव की कमी साफ नजर आ रही है.

आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किये गए पीटर सिडल ने नए ड्रेस को लेकर ये कहा

सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए पेसर पीटर सिडलने कहा,

‘यह काफी शानदार है. टीम इसे लेकर काफी उत्साहित है.’

वेबसाइट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें मौजूदा टीम के खिलाड़ी हरी और पीले कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं.  34 वर्षीय सिडल को करीब 8 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में फिर शामिल किया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार वनडे मैच नवंबर 2010 में खेले थे.

 

मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी टीम में वापसी हो पाएगी

इसे लेकर उन्होंने कहा,
‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी टीम में वापसी हो पाएगी. एक और वनडे इंटरनैशनल खेलना, मैं अपने दिमाग से निकाल चुका था. यह बेहद कमाल है कि मैं फिर नैशनल टीम से खेलूंगा.’ 
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: 80 के दशक की ड्रेस पहन कर भारत के खिलाफ उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम appeared first on SportzWiki Hindi.