Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 8.5 ओवर में देखने को मिला एक बड़ा ड्रामा भुवनेश्वर कुमार की गेंद को आरोन फिंच ने खेलने से किया इंकार, अगली गेंद पर हुआ कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी किसी को उम्मीद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच आज 18 जनवरी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी के 8.5 ओवर में एक बहुत ही दिलचस्प वाकया देखने को मिला है.

भुवनेश्वर की गेंद पर क्रीज से हटे फिंच 

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की पारी का 9वां ओवर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक में एरोन फिंच थे.

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी यह पांचवी गेंद क्रिज के थोड़ा पीछे से की थी.  दरअसल, एरोन फिंच बॉल की स्विंग को खत्म करने के लिए भुवनेश्वर के खिलाफ क्रीज के काफी आगे से बल्लेबाजी कर रहे थे.

भुवनेश्वर ने भी चतुराई दिखाई और अपना रन-अप और पीछे कर लिया. उन्होंने पांचवी गेंद को विकेट के काफी पीछे से किया. जो आईसीसी के नियमानुसार ठीक था, लेकिन इस गेंद पर एरोन फिंच हट गये और उन्होंने यह गेंद खेलने से मना कर दिया.

अंपायर ने भी बॉल को डेड करार दिया, लेकिन इस दौरान भुवनेश्वर कुमार सहित कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी काफी गुस्से में नजर आये.

अगली ही गेंद पर भुवनेश्वर ने फिंच को किया एलपीडब्लू 

आपकों बता दें, कि अगली ही गेंद पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को एलपीडब्लू आउट कर दिया. एरोन फिंच के आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार और कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. दोनों ने ही काफी आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया.

यहाँ देखें वीडियो 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : 8.5 ओवर में देखने को मिला एक बड़ा ड्रामा भुवनेश्वर कुमार की गेंद को आरोन फिंच ने खेलने से किया इंकार, अगली गेंद पर हुआ कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी किसी को उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.