Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

8 साल बाद क्रिकेट को छोड़ परिवार को विराट कोहली देंगे पहली प्राथमिकता

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा एक जबरदस्त सफलता लेकर आया। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी सीरीज में मेजबान टीम को जीतने नहीं दिया। इस अपार सफलता ने विराट कोहली की कप्तानी करियर में चार चांद लगाने का काम किया है।

विराट कोहली ने अपनी जिंदगी को लेकर किए अहम खुलासे

यानि कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के प्रदर्शन ने विराट कोहली के जीवन में वो काम किया है, जो अब उनके प्रति दूसरे देशों में भी खौफ की स्थिति देखी जा सकती है।

भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली को 4 साल से ज्यादा समय हो चुका है और इस दौरान उन्होंने खासी सफलता हासिल की है। तो वहीं विराट कोहली ने बल्लेबाज के रूप में तो वो काम किया है जिसे किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

अपनी एक एप में विराट कोहली ने वीडियो में बताया फ्यूचर प्लान

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए हैं। अब ये दिग्गज बल्लेबाज कुछ साल और टीम का हिस्सा रहेगा, जिसके बाद अपने करियर को बाय-बाय कह देगा। लेकिन सवाल ये है कि विराट कोहली फ्यूचर में क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे या नहीं।

 

तो इसका जवाब खुद विराट कोहली ने दिया है। विराट कोहली को जब 8 साल के बाद अपने करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता तब क्रिकेट नहीं बल्कि परिवार होगा। उन्होंने अपनी एक एप भी बनायी है जिसका एक वीडियो क्लिप सामने आया है।

परिवार से बढ़कर जीवन में नहीं है कुछ

इसमें विराट कोहली ने कहा कि” रिटायरमेंट के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। क्योंकि क्रिकेट को जिंदगी का हिस्सा मान सकते हैं लेकिन जिंदगी नहीं।”

“8 साल बाद मेरी प्राथमिकता परिवार होगी। मैं, अनुष्का और हमारा परिवार। क्रिकेट जरूर मेरी जिंदगी का हिस्सा होगा लेकिन मेरा मानना है कि परिवार प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं।”

क्रिकेट जिंदगी का हिस्सा लेकिन नहीं है जिंदगी

कोहली ने आगे कहा कि “क्रिकेट मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है, लेकिन जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं। मुझे पता है कि लोग इसे गंभीरता से लेंगे कि मैं क्रिकेट को अपनी जिंदगी नहीं मानता, इसका मतलब मैं पर्याप्त समर्पित नहीं हूं। मेरा इसमें विश्वास नहीं है।”

“मैं जो कह रहा हूं, अगर उसके लिए समर्पित हूं तो हूं। लेकिन बड़ी चीज हमेशा जिंदगी होती है। क्योंकि जो कुछ भी हो जब आप घर लौटेंगे तो आपकी प्राथमिकता परिवार है और रहेगा। क्रिकेट मेरी जिंदगी का विशेष हिस्सा रहेगा, लेकिन मेरी जिंदगी को सबसे स्पेशल चीज नहीं। मैं इसी तरह अपनी जिंदगी को देखता हूं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post 8 साल बाद क्रिकेट को छोड़ परिवार को विराट कोहली देंगे पहली प्राथमिकता appeared first on SportzWiki Hindi.