लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टीम इंडिया का परफॉर्मेंस इन दिनों जबरदस्त दिख रहा है.अभी कुछ दिनों पहले ही टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘क्रिकेटर ऑफ द इयर’ के खिताब से नवाजा गया था. इस बीच टीम इंडिया के लिए लगातार एक से बढ़कर एक अच्छी खबर आ रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज नेपियर के मैक्लेन पार्क में खेला जा रहा है. भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी.
हालांकि, यह दौरा भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा. उसकी दो वजह हैं. एक किवी टीम अपने घर में संतुलित भी है और खतरनाक भी. दूसरा कारण यहां के छोटे मैदान जहां भारतीय गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा होगी. छोटे मैदानों का फायदा अगर मेजबान टीम को है तो भारतीय बल्लेबाजों को भी होगा.
भारतीय बल्लेबाज यह साबित कर चुके हैं कि वह किसी भी मैदान पर रन बना सकते हैं. बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम भारत की ताकत है. रोहित शर्मा और हाल ही में आईसीसी अवार्डस में धूम मचाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में जमकर बोला, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शांत रहे. मध्यक्रम में भारत के लिए सबसे अच्छी बात है कि महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव की फॉर्म भी लौट आई है और इन्हीं दोनों के दम पर भारत ने मेलबर्न में खेले गए निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल की थी.
ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में भारत की जीत की अहम वजह धोनी का तीनों मैचों में अर्धशतक रहा था. धोनी से उसी फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद होगी. साथ ही जाधव भी अपने बल्ले की चमक को बरकरार रख विश्व कप के लिए दावे को मजबूत करना चाहेंगे.
The post पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, 8 विकेट से दी मात appeared first on Live Cities.