भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद. बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों ने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच भी हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त ले ली है. बता दें, बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया था.
न्यूजीलैंड के लिए उनकी कप्तान एमी स्टाथवेट ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया. अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सुजी बेट्स (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. शिखां पांडे ने सोफी डेविने (7) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.
झूलन गोस्वामी में झटके सबसे ज्यादा विकेट

मैडी ग्रीन (9) ने एमी का साथ देने की कोशिश की लेकिन झूलन ने इस साझेदारी को 62 के स्कोर से आगे नहीं जाने दिया. लेह कास्पेरेक (21) के साथ कप्तान ने एक बार फिर टीम का संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. दीप्ती शर्मा ने एमी को 120 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कप्तान ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे. भारत के लिए झूलन ने तीन विकेट लिए. एकता, दीप्ती, पूनम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. शिखा पांडे को एक विकेट मिला.
स्मृति मंधाना ने फिर किया कमाल, मिताली ने भी खेली शानदार पारी

जब भारतीय टीम 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई. तो उनकी शुरुआत बहुत ही खराब रही. पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाली जेमिमा रॉड्रिक्स अपना खाता भी नहीं खोल पाई. और अपना विकेट गवां बैठी, इसके बाद बल्लेबाजी करने आई दीप्ती शर्मा भी कोई कमाल नहीं कर पाई. वो सिर्फ आठ रन का योगदान दे पाई. इसके बाद स्मृति मंधाना और मिताली राज ने टीम को जीत दिला दी.

पिछले मैच में शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना ने 90 रनों की पारी खेली. वहीँ मिताली राज ने 63 रन बनाएं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post स्मृति मंधाना ने फिर खेली शानदार पारी, भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद जीता सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.