Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मात्र 9 टेस्ट मैच में ही क्रिकेट इतिहास के ये 5 विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने इसी साल इग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला जा रहा मैच उनका सिर्फ नौवां मैच ही है। सिर्फ 9 मैचों में ही पन्त ने क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। इन 9 मैचों में जरुर उन्होंने विकेट के पीछे कई मौकों पर निराश किया है लेकिन रिकॉर्ड भी उतने ही बनाये हैं।

आईये आपको ऋषभ पन्त के 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं:

5. ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पन्त ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 159 रन बनाये। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक है। इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर फारुख इंजीनियर के नाम दर्ज था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 89 रनों की पारी खेली थी।

4. टेस्ट में छक्के से खोला खाता

ऋषभ पन्त ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला था। पन्त पहले और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने छक्का जड़कर अपने टेस्ट करियर का खाता खोला हो।

3. एक मैच में सबसे ज्यादा कैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में हुए पहले टेस्ट में पन्त ने एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने मैच ककी पहली पारी में 6 जबकि दूसरी में 5 कैच लपके थे। इससे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा के नाम दर्ज था। उन्होंने 10 कैच लपके थे। विश्व में पन्त के अलावा एबी डिविलियर्स और जैक रसेल के नाम 11-11 शिकार दर्ज हैं।

2. सीरीज में सबसे ज्यादा कैच

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरीज में अभी तक 20 कैच लपके हैं। वह नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी द्वारा पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। दोनों ने क्रमशः 1954-55 और 1979-80 में 19-19 कैच लपके थे। अभी इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की दो पारी बाकी भी है। वह इस रिकॉर्ड को अभी और मजबूत कर सकते हैं।

1. एशिया से बाहर दो शतक

ऋषभ पन्त भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं, जिसके नाम एशिया से बाहर दो शतक दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी। अब ऑस्ट्रेलिया में भी शतक ठोक दिया है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज एशिया से बाहर एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मात्र 9 टेस्ट मैच में ही क्रिकेट इतिहास के ये 5 विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.