इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे मैच हैमिल्टन में खेला गया। चौथे वनडे मैच में कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इस सीरीज में पहली जीत का स्वाद चखने में कामयाबी रही है। बोल्ट ने चौथे वनडे मैच में 21 रनों पर 5 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही भारतीय टीम को चौथे वनडे मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
धोनी, विराट और रोहित नहीं ये हैं लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी
आपको बता दें कि चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में मैदान में उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में 92 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके जवाब में उतरी कीवी टीम ने केवल 14.4 ओवर में ही दो विकेट पर 93 रन बनाकर शृंखला में जीत का स्वाद चखा।
इस हार के साथ ही रोहित एंड कंपनी अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने कामयाब रही है। आपको बता दें कि 2019 में भारत का ये पहला कम स्कोर है। भारतीय टीम ने वर्ष 2000 में श्रीलंका के खिलाफ 54 रनों का सबसे कम स्कोर बनाया था। साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 2010 में कीवी टीम के खिलाफ ही सबसे कम 88 रनों का स्कोर बनाया था। अब आज भारत ने फिर से लगभग 9 साल बाद 92 रनों का कम स्कोर बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड। आपको बता दें कि भारत का टॉप आर्डर आज बुरी तरह फ्लॉप रहा।