Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मरे AUS ओपन के बाद टेनिस से लेंगे संन्यास?

मेलबर्न
टेनिस के दिग्गज प्लेयर एंडी मरे ने संकेत दिए हैं कि वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद इस खेल को अलविदा कह सकते हैं। मरे ने भावुक होकर शुक्रवार को कहा कि कूल्हे की सर्जरी के बाद दर्द के कारण अगले सप्ताह से शुरू हो रहा ऑस्ट्रेलियन ओपन उनके करियर का आखिरी टूर्नमेंट हो सकता है। विश्व रैंकिंग में पूर्व में नंबर-1 रहे तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता मरे यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। 

मरे ने कहा कि उनका दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। स्कॉटलैंड (ब्रिटेन) के इस खिलाडी ने कहा, ‘मैं कमियों के साथ खेल सकता हूं लेकिन कमियां और दर्द मुझे टूर्नमेंट या प्रशिक्षण का लुत्फ नहीं उठाने दे रहे।’ उन्होंने कहा कि वह अपने घरेलू ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के साथ करियर को खत्म करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने माना कि उनके लिए तब तक खेलना मुश्किल होगा।’ 

31 वर्षीय मरे को 77 साल में विम्बलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है जो इस खेल के स्वर्णिम काल में रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे खिलाडियों के साथ शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं विम्बलडन खेल कर संन्यास लेना चाहता हूं लेकिन इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि तब तक खेल सकूंगा। मैं लंबे समय से संघर्ष कर रहा हूं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि और 4-5 महीने खेल सकूंगा।’ 

पिछले सत्र में उन्होंने सितंबर में शेनझेन में अपना आखिरी टूर्नमेंट खेला था। इस सत्र में ब्रिसबेन में वह दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह पहले दौर में 22वीं वरीयता प्राप्त रॉबर्टो बतिस्ता आगुत के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मैच में खेलूंगा, मैं एक स्तर तक खेल सकता हूं लेकिन उस स्तर तक नहीं जैसा खेल कर मैं खुश रह सकूं।’