Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में वो हुआ जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मात्र 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने मौजूदा चैंपियन रोजर फेडरर को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर से बाहर का रास्ता दिखाकर टेनिस जगत का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। स्टीपास ने रविवार को अपने से 17 साल बड़े फेडरर को 6-7 (11-13), 7-6 (7/3), 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

आपको जानकारी में बता दें, स्टीफेनो सिसिपास और रोजर फेडरर के बीच यह मुकाबला तीन घंटे 45 मिनट तक चला। इस दौरान युनानी युवक ने फेडरर पर लगातार दबाव बनाए रखा और 21वां ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर का सफर खत्म कर दिया। वहीं स्टीफेनो सिसिपास ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, ;मेरे पास इस जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मैं अभी इस धरती पर सबसे खुश व्यक्ति हूं। उन्होंने आगे कहा, 'रोजर हमारे खेल के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। यह सपना सच होने जैसा है।'

इसी के साथ स्टीपास किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले यूनानी खिलाड़ी भी बन गये हैं। अब उनकी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिड़ंत 14वीं वरीयता प्राप्त रोबर्टो बातिस्ता आगुट से होगी। जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मारिन सिलिक को लगभग 4 घंटे तक चले मुकाबले में 6-7 (6/8), 6-3, 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।

यह भी पढ़े:-

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच सकते है विराट कोहली

मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश

Australian Open: जब रोजर फेडरर को सुरक्षागार्ड ने नहीं दी एंट्री, देखें VIDEO



Herald