स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई ओपन का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। टेनिस के महान खिलाड़ियों में से एक स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर मेलबोर्न के सुरक्षागार्ड ने स्टेडियम में जाने से रोक लिया, जिसका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोजर फेडरर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब ऑस्ट्रेलियाई ओपन का एक्रीडिटेशन कार्ड (मान्यता पत्र) नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मी ने उन्हें स्टेडियम में एंट्री देने से रोक दिया। लेकिन फेडरर ने सुरक्षाकर्मी का सम्मान किया और उनके कहने पर वहीं रुक रहे।
जब फेडरर के कोचिंग दल का एक सदस्य उनका कार्ड लेकर आये तब फेडरर को अंदर जाने की इजाजत मिली। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षाकर्मी और फेडरर दोनों के बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतने महान खिलाड़ी होने के बावजूद उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी का सम्मान किया।
Lollll!
— Troll Tennis (@TrollTennis) January 19, 2019
Referee denied entry to locker room!!!!
Via @Eurosport_UK pic.twitter.com/mORBAc1Xgb
आपको जानकारी में बता दें, रोजर फेडरर छह बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने अपने नाम कर चुके है। 37 वर्षीय रोजर की ऑस्ट्रेलियाई ओपन में धाक है और युवाओं को चुनौती बने हुए है। दुनिया में उनकी गिनती महान टेनिस खिलाड़ियों की जाती है।
यह भी पढ़े:-
MS धोनी को जीवनदान देकर नहीं जीत सकते मैच: ऑस्ट्रेलियाई कोच
मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश
India vs Australia 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने मैच जीतकर रचा इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा
Herald