Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd 1st ODI: सिडनी वनडे में भारत को मिला 289 रन का लक्ष्य

खेल डेस्क। पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59)और अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (54) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे में निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 289 रन बनाए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सर्वाधिक दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं रवीन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को आउट कर अपने वनडे करियर 96वें मैच में 100 विकेट पूरे किए।

वैसे एक दिवसीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर अनिल कुंबले के नाम हैं। उन्होंने वनडे में 334 विकेट झटके हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ (315), तीसरे स्थान पर अजित आगरकर (288), चौथे स्थान पर जहीर खान (269) और पांचवें स्थान पर हरभजन सिंह (255) हैं।

मेजबान टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 81 गेंदों पर 59 रन बनाए। जबकि शॉन मार्श 70 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए।भुवनेश्वर ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन की राह दिखाकर मैच में दूसरा और करियर का 101वां विकेट हासिल किया।

पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अपनी टीम की ओर सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने 61 गेंदों पर खेली गई इस तेजतर्रार पानी में छह चौके और दो छक्के लगाए। कंगारू टीम की ओर से स्टोइनिस ने भी 47 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया टीम इस वनडे में 1980 के दशक की किट-ड्रैस में मैदान पर उतरी। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को आठ साल बाद अन्तरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने का मौका मिला।