बड़ी ही बेसब्री के साथ चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक का इंतजार कर रहे दुनियाभर के खेल प्रेमियों का दिल टूट गया. चेतेश्वर पुजारा 193 के निजी स्कोर पर नाथन लायन की गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे और एक ऐतिहासिक दोहरा शतक जमाने से बहुत ही मामूली अंतर से चुक गये.
नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया और पुजारा का दोहरा शतक बनाने का सपना एक सपना बनकर ही रह गया. चेतेश्वर पुजारा ने अपनी 193 रनों की बेमिसाल पारी के दौरान 373 गेंदों का सामना किया और पारी में 22 चौके भी लगाये.
फिर मिस हुआ दोहरा शतक
Image Credit : Getty Images
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने एडिलेड और मेलबर्न में भी कमाल की शतकीय पारियां खेली थी. एडिलेड में जहाँ 123 रन बनाने में सफल रहे थे, तो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान पुजारा ने 106 रनों की पारी खेली थी.
चेतेश्वर पुजारा की यह सबसे बड़ी खासियत रही हैं, कि जब वह शतक बनाने में कामयाब होते हैं तब तब एक बड़ी पारी जरुर खेलते हैं. यही कारण था, कि सभी क्रिकेट प्रेमी ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर पुजारा के दोहरे शतक का बहुत ही उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे और आज जब पुजारा यह इतिहास बना सकते थे तब वह 193 रनों के स्कोर पर आउट हो गये और मात्र 7 रन से चुक गये.
बना दिया रिकॉर्ड

आउट होने के बाद भी चेतेश्वर पुजारा के नाम पर एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज हो गया. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर किसी भी एशियाई खिलाड़ी की यह छठी सबसे बड़ी पारी रही (पुजारा 193).
आइये डालते हैं, एक नजर एशियाई बल्लेबाजो द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर बनाये गये सबसे बड़े स्कोर पर :
~ 241* सचिन तेंदुलकर, सिडनी टेस्ट, 2004
~ 233 राहुल द्रविड़, एडिलेड टेस्ट, 2004
~ 206 रवि शास्त्री, सिडनी टेस्ट, 1992
~ 205* अजहर अली, मेलबर्न, 2016
~ 195 वीरेंद्र सहवाग, मेलबर्न, 2003
~ 193 चेतेश्वर पुजारा, सिडनी टेस्ट, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: दोहरा शतक बनाने से चेतेश्वर पुजारा, आउट होने के बाद भी बना गये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.