Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- अपने वनडे करियर के 100 विकेट पूरा करने के बाद भी भुवी के नाम दर्ज हो गया ये अनचाहा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों ही टीम के बीच शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 रन पर ही लगा पहला झटका

टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया  के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उनके कप्तान एरोन फिंच और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी उतरे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 8 रन के स्कोर पर ही पहला झटका लगा।

भुवनेश्वर कुमार ने एरोन फिंच को आउट कर पूरे किए 100 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे कप्तान एरोन फिंच 6 रन बनाकर ही पारी के तीसरे ही ओवर में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए।

इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर में विकेटों का शतक पूरा किया। भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर के 100 विकेट तो पूरे किए लेकिन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने साथ जोड़ गए।

भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर के 100 विकेट अपने करियर के 96वें वनडे मैच में हासिल किए। इस तरह से भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैचों में 100 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं।

भुवी ने जहां 100 वनडे विकेट 96वें मैच में पूरे किए तो वहीं भारत की तरफ से 100 वनडे विकेट के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सौरव गांगुली 308 मैचों के साथ सबसे ऊपर हैं, तो उनके बाद सचिन तेंदुलकर 268 मैच, युवराज सिंह 266 मैच और रवि शास्त्री 100 मैच हैं। तो वहीं वेंकटेश प्रसाद और रविन्द्र जडेजा ने 85 मैच के साथ भुवी से कम मैचों में 100 विकेट पूरे किए।

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैचों में 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज

क्र संख्या गेंदबाज मैच
1 सौरव गांगुली 308
2 सचिन तेंदुलकर 268
3 युवराज सिंह 266
4 रवि शास्त्री 100
5 भुवनेश्वर कुमार 96
6 वेंकटेश प्रसाद और रविन्द्र जडेजा 85

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- अपने वनडे करियर के 100 विकेट पूरा करने के बाद भी भुवी के नाम दर्ज हो गया ये अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.