Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के 2003-04 दौरे पर सौरव गांगुली की टीम का प्रदर्शन विराट के 2018-19 से था बेहतर, जाने वजह

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की जमीं पर चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस टेस्ट सीरीज को विराट कोहली एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से अपने नाम की।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती पहली बार टेस्ट सीरीज

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में वो कर दिखाया जो पिछले 71 साल और 11 टेस्ट सीरीज के दौरान कोई नहीं कर सका।

यानि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल और 11 टेस्ट सीरीज के बाद पहली बार कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। ऐसे में इस प्रदर्शन के मायने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही ज्यादा हैं।

क्या 2003-04 के प्रदर्शन से बेहतर है 2018-19 का प्रदर्शन

अब इस टेस्ट सीरीज जीत के बाद भारतीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में इसे सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में से एक माना जा रहा है। कईयों ने तो इस टीम को ही ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली अब तक की बेस्ट टीम करार दिया है।

लेकिन क्या वाकई में विराट कोहली की टीम का ये प्रदर्शन आकलन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है या साल 2003-04 में सौरव गांगुली की टीम के द्वारा सीरीज ड्रॉ कराना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस रिपोर्ट में समझे आखिर क्यों है 2003-04 का प्रदर्शन बेहतर

सवाल तो बहुत बड़ा और वाजिब भी है। क्योंकि सौरव गांगुली की टीम ने साल 2003-04 में जो प्रदर्शन किया था उसे कमतर नहीं आंक सकते हैं और आपको हम बताते हैं कि सौरव गांगुली की टीम का प्रदर्शन इस विराट कोहली की टीम से भी शानदार था। भले ही उस समय भारत टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका और इस बार टेस्ट सीरीज जीता।

भले ही भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस जीत को विश्व कप 1983 से भी बड़ी जीत करार दिया है, लेकिन वास्तविकता में तो 2003-04 में भारतीय टीम ने जो 1-1 से सीरीज को ड्रॉ कराया था वो कई मायनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अब आपको बताते हैं कैसे तो जानिए सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस दौरान भारतीय टीम का सामना एक ऐसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हुआ था जो अपने सबसे चरम पर थी, जिनका पूरे क्रिकेट जगत में वर्चस्व था।

ऑस्ट्रेलिया की स्टीव वॉ की कप्तानी में वाली टीम में एक से एक दिग्गजों की फौज थी जिसमें बल्लेबाजी में मैथ्यू हेडन, स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद थे तो

वहीं गेंदबाजी विभाग में लीजेंडरी स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के साथ ही ग्लेन मैक्ग्राथ तो नहीं थे लेकिन, ब्रेट ली, जैसन गिलेस्पी, नाथन ब्रेकन स्टुअर्ट मैकगिल जैसे गेंदबाज थे जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को झकझोर सकते थे।

अब उस दौर की सबसे खतरनाक और ताकतवर टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया की टीम की तुलना वर्तमान में खेल रही टीम के साथ करें तो आपको अपने आप ही पता चल जाएगा कि ये ऑस्ट्रेलियाई टीम उस कंगारू टीम के सामने कई नहीं ठहरती है।

विराट कोहली एंड कंपनी ने जिस ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना किया है वो टीम अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इस टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ ही अनुभव की भी खासी कमी है।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, पेट कमिंस और जोश हेजलवुड थे जो अपने करियर के पिक में नहीं हैं तो वहीं बल्लेबाजी में दो दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर बॉल टेंपरिंग के प्रतिबंध के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे, जिससे उनकी टीम की बल्लेबाजी की कमी को साफ समझा जा सकता था। ऐसे में कह सकते हैं कि भारतीय टीम की 2003-04 में किया गया प्रदर्शन इस प्रदर्शन से बेहतर था।

नोट- ये लेखक के अपने विचार हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के 2003-04 दौरे पर सौरव गांगुली की टीम का प्रदर्शन विराट के 2018-19 से था बेहतर, जाने वजह appeared first on SportzWiki Hindi.