भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 54 गेंदों पर 55 रन की पारी खेल भारतीय टीम को एक शानदार जीत दिलाई थी. एमएस धोनी ने अपनी इस पारी से अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था.
अगर भारतीय टीम को 2019 का विश्व कप जीतना है, तो एमएस धोनी का टीम में होना बहुत महत्वपूर्ण है. आज हम भी आपकों अपने इस ख़ास लेख में पांच ऐसे कारण बताएंगे, जिससे पता चलता है, कि धोनी विश्व कप 2019 में टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण है.
37 साल की उम्र में सबसे फिट

एमएस धोनी अब भी भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक है. वह अभी भी यो-यो टेस्ट को आसानी से पास कर लेते हैं. उनकी उम्र 37 साल की है, लेकिन उन पर उम्र हावी नहीं दिखती है.
वह अभी भी क्रीज में लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने में सक्षम है. वह अपनी फिटनेस से टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदहारण पेश करते हैं.
अपने अनुभव के कारण

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के मध्यक्रम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है. टीम के पास मध्यक्रम में रायडू, जाधव जैसे खिलाड़ी है, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अबतक भारतीय टीम के लिए 60 मैच भी नहीं खेले हैं.
वहीं एमएस को 300 से ज्यादा वनडे मैच खेलने का अनुभव है, इसलिए अनुभव के लिहाज से भी एमएस धोनी का विश्व कप 2019 में खेलना भारतीय टीम के लिए जरुरी है.
भारत में धोनी से अच्छा वनडे विकेटकीपर नहीं

वर्तमान में भारत के पास कई शानदार विकेटकीपर है, लेकिन एमएस धोनी से बेहतर वनडे विकेटकीपर कोई नहीं है. धोनी विकेट के पीछे कीपिंग में भी शानदार हैं और मध्यक्रम के एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी है. ऋषभ पंत जरुर प्रतिभाशाली विकेटकीपर है, लेकिन एमएस धोनी से अच्छे वनडे विकेटकीपर नहीं है. भारत का सबसे अच्छा वनडे विकेटकीपर होने के चलते भी धोनी को टीम में जगह मिलनी चाहिए.
युवा गेंदबाजो को विकेट के पीछे से करते है मदद

भारत के युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी धोनी की मदद से ही करते हैं. भारतीय टीम के स्पिनरों को विकेट के पीछे से गेंदबाजी के दिशा निर्देश देते रहते हैं. कुलदीप और चहल की जोड़ी अगर पीछले दो साल में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाई है, तो इसमें धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है.
कोहली को धोनी की सलाह की जरुरत

कई मौकों पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी से सलाह लेते हुए देखें जाते हैं. अंतिम ओवरों में जब विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग करने जाते है, तो धोनी ही टीम की फील्डिंग लगाते हैं और एक कप्तान के तरह ही टीम को हैंडल करते हैं.
धोनी की सलाह कोहली के लिए काफी महत्वपूर्ण रहती है, इसलिए भी एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: ये 5 बातें साबित करती है महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारत का विश्वकप 2019 जीतना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.