Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : STATS : भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने एमएस धोनी

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया और साथ ही तीन मैचों की सीरीज शुरूआती दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर हो गई है.

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने शानदार रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर : 

1. मोहम्मद सिराज ने आज भारतीय टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया है. वह भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले 225वें खिलाड़ी बने है.

2. मोहम्मद सिराज ने आज अपने 10 ओवर में 76 रन खर्च किये. वह अपने डेब्यू में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है. उनसे ज्यादा रन खर्च इंग्लैंड के खिलाफ 1975 में के घार्वी ने किये थे.

3. शॉन मार्श ने आज 123 गेंदों पर 131 रन का शानदार शतक लगाया. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 7वां शतक था.

4. शॉन मार्श ने अपनी पिछली 8 वनडे पारियों में से चौथा वनडे शतक लगाया है.

5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 89 छक्के लगा दिए है. किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने में रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाये हुए है.

6. धोनी ने आज पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंपिंग आउट किया था. यह धोनी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं स्टंपिंग थी. उन्होंने सबसे ज्यादा श्रीलंका के खिलाफ 24 स्टंपिंग की है.

7. धोनी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को जडेजा की गेंदबाजी में स्टंपिंग किया था. जडेजा की गेंद पर यह उनकी 18वीं स्टंपिंग थी. धोनी ने सबसे ज्यादा 19 स्टंपिंग हरभजन सिंह की गेंद में की है.

8. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर 39वां शतक लगाया. उनसे ज्यादा 49 शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम है.

9. पहले फील्डिंग करते हुए टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में मिलाकर विराट कोहली ने कुल 39 शतक लगा दिए है. सचिन तेंदुलकर ने भी पहले फील्डिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 39 शतक लगा दिए है.

10. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी अंतिम 19 पारियों में से 9 पारियों में शतक लगाया है.

11. घर से बाहर विराट कोहली का यह 22वां शतक था. घर से बाहर उनसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाये है. सचिन ने कुल 29 शतक भारत की धरती से बाहर लगाये है.

12. एमएस धोनी ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 68वां अर्धशतक लगाया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : STATS : भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने एमएस धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.