भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू हो रही है. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच शनिवार को 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.
31 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला जायेगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले इस पहले वनडे मैच के दौरान 31 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 64% की रहेगी.
वहीं हवा 23 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है.

वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

बता दें, कि वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 128 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 45 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 73 वनडे मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच 10 वनडे मैच बेनतीजा रहे है.
वहीं सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कुल 16 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 13 वनडे मैच जीते हुए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है.
इस प्रकार है दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन,पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन और जेसन बेहरेनड्राफ.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : WEATHER REPORT : जाने सिडनी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, किस टीम का है पलड़ा भारी ? appeared first on SportzWiki Hindi.