भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं जहां टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से बढ़त बना ली है और सीरीज जीतने के करीब है।
आर अश्विन हुए चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में 3 जनवरी से शुरू होगा। जिसमें भारतीय टीम को एक बार फिर से अपने प्रीमियम स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के बगैर खेलना होगा।

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के सिडनी में खेले जाे वाले चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर होने पर मुहर लग चुकी है।
अश्विन को भारत की प्लेइंग 13 में किया गया है शामिल
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अपने पेट में खिंचाव से जूझ रहे हैं जो सिडनी टेस्ट मैच में भी अपनी इस चोट से उबर नहीं पाए हैं। अश्विन इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी बीच सीरीज में ही फिटनेस की समस्या से परेशान रहे थे।

वैसे अश्विन का खेलना तो बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन फिर भी टीम मैनेजमेंट ने सिडनी टेस्ट के लिए भारत की 13 सदस्यीय टीम जारी की है जिसमें अश्विन को मौका दिया है।
विराट कोहली ने अश्विन की चोट को लेकर रखी अपनी बात…
सिडनी टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आर अश्विन की फिटनेस को लेकर स्पष्ट कर दिया और कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास दो निगल्स थे जो दूर अंतिम जोड़े में समान हैं। ये स्पष्ट रूप से कुछ है कि उन्हें या किसी और को सही करने के लिए ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। फिजियो और ट्रेनर ने उनसे बात है कि उन्हें क्या करना है। ये चोट है वो बहुत ही महत्वपूर्ण है। टेस्ट क्रिकेट में वो टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम चाहते हैं कि वो 100 फिसदी फिट रहे और लंबी अवधि तक रहे। ताकि टेस्ट में अधिक योगदान दे सके।

कोहली ने आगे कहा कि वो इस फेक्ट्स से निराश हैं कि वो समय पर ठीक नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें करना है, इस बारे में बातें रखी गई हैं। ईमानदारी से, आप वास्तव में चोट का अनुमान नहीं लगा सकते हैं, इसलिए केवल इसको रोका जा सकता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- सिडनी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रोहित के बाद ये दिग्गज भी बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.