Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: लगातार तीन अर्धशतक बना कर सोशल मीडिया पर छाए धोनी, लोगों ने कहा ‘बाप बाप होता है’

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक लगा दिया. खराब फॉर्म की वजह से लगातार आलोचना झेल रहा यह खिलाड़ी. अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. पिछले मैच में भारतीय टीम को विजेता बनाने के बाद आखिरी मैच में भी शानदार अर्धशतक बनाया है.

रायडू की जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आएं महेंद्र सिंह धोनी 

बता दें, पहले एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा और धोनी की साझेदारी के बाद जरुर टीम के उपकप्तान रोहित ने चौथे स्थान पर धोनी को खेलने की सलाह दी थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट का ख्याल कर बाद में उन्होंने भी इस बात को कोच और कप्तान पर छोड़ देने की बात कही और मुद्दे को दूसरे पाले में डाल दिया. लेकिन आज आखिरी मैच में वो नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आएं.

भारतीय टीम के दो विकेट बहुत जल्द गिर गएं. जिसके बाद धोनी ने पारी को संभाला. अर्धशतक बनाने के बाद ट्विटर पर इस खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा हो रही है. आइए आपको दिखाते हैं. किसने क्या कहा.

यहाँ देखें ट्वीट 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post AUSvsIND: लगातार तीन अर्धशतक बना कर सोशल मीडिया पर छाए धोनी, लोगों ने कहा ‘बाप बाप होता है’ appeared first on SportzWiki Hindi.