Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: चौथे दिन का खेल खत्म, कुलदीप के पंजे में फंसी ऑस्ट्रेलिया, बारिश ने फिर डाला खलल

भारतयी टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट गंवाकर 236 रन बना लिए थी. पीटर हैंड्सकोम्ब 28* और पैट कमिंस 25* रन बनाकर नाबाद थे. बारिश की वजह से तीसरे दिन लगभग 16 ओवर का खेल नहीं हो सका था.

चौथे दिन कुलदीप के कहर से ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 300 रन पर हो गई आउट 

भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रनों पर ऑलआउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 79 रन मार्कस हैरिस ने बनाए. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 38 रनों की पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट, मोहम्मद शमी ने 2 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट झटके. भारत ने पहली पारी के आधार पर 322 रन की बढ़त हासिल की. कुलदीप यादव ने दूसरी बार पांच विकेट अपने नाम किएं.

चौथे दिन कुलदीप यादव छाएं रहे 

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच विकेट लेकर ढेर सारे रिकॉर्ड भी बना दिए. बता दें, सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 31.5 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 6 मेडन ओवर भी फेंके. कुलदीप ने सबसे पहले उस्मान ख्वाज़ा (27) को अपना शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड (20), टिम पेन (05), नाथन लियोन (00) और जोश हेजलवुड़ (21) के विकेट चटकाए. बता दें, इससे पहेल कुलदीप ने 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में भी पांच विकेट चटकाए थे.

अब भारतीय टीम को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता 

टी-ब्रेक के बाद खराब रोशनी की वजह से खेल रुका गया. फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान 6 रन बनाए हैं. अब आखिरी दिन का खेल बचा है. टेस्ट ड्रा के ओर बढ़ता नजर आ रहा है. अगर ये टेस्ट ड्रा हो गया तो भारतीय टीम इतिहास रच देगी वो ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर पहली बार सीरीज जितने वाली भारतीय टीम बन जाएगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

The post AUSvsIND: चौथे दिन का खेल खत्म, कुलदीप के पंजे में फंसी ऑस्ट्रेलिया, बारिश ने फिर डाला खलल appeared first on SportzWiki Hindi.