Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सीरीज जीतने के बाद इन दो खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर खड़े हुए सवाल

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई प्रतिष्ठित सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पिछले करीब एक महीनें से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थी जहां आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम ने लंबे समय के इंतजार को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया मेंं पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के कारनामे को अंजाम दिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हासिल की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस मैच के पांचवें दिन का खेल तो बारिश के बीच संभव नहीं हो सका लेकिन ड्रॉ के बीच भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

इस तरह से भारतीय टीम ने इस सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट और पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया।

जीत के बीच इन दो खिलाड़ियों का टेस्ट करियर पड़ा खतरें में

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ ही पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है लेकिन इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के बीच भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के इस सीरीज में खेले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय के टेस्ट करियर पर फिलहाल तो ऐसे सवाल खड़े हो चुके हैं जिसका जवाब उन दोनों खुद के पास भी नहीं है।

मुरली विजय और केएल राहुल रहे हैं बुरी तरह नाकाम 

केएल राहुल और मुरली विजय को पहले और दूसरे टेस्ट मैच में पारी शुरु करने का मौका मिला लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज इस टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से नाकाम रहे।

जहां केएल राहुल इस टेस्ट सीरीज में 3 मैचों की 5 पारियो में केवल 57 रन तो वहीं मुरली विजय 2 मैचों की 4 पारियों में 49 रन ही बना सके।

तो वहींं दूसरी तरफ मयंक अग्रवाल-पृथ्वी ने किया है प्रभावित

तो वहीं इनके ठीक विपरित कर्नाटक के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका मिलने पर उन्होंने 2 मैचों की 3 पारियों में 195 रन बनाए। साथ ही साथ पृथ्वी शॉ भले ही इस टेस्ट सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में ही जोरदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में परफेक्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर साबित कर चुके हैं।

इन सभी चीजों को देखते हुए अब तो ये माना जा सकता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अगली टेस्ट सीरीज में मुख्य सलामी बल्लेबाजों के तौर पर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पर ही दांव खेलेगा। ऐसे में केएल राहुल और मुरली विजय के लिए टेस्ट का करियर खतरे में पड़ गया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सीरीज जीतने के बाद इन दो खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर खड़े हुए सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.