Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: भारत को हराते ही ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया

भारत और  ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 34 रनों से अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  झाए रिचर्डसन ने चार विकेट अपने नाम किएं. ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट सीरीज हारने के बाद इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा. ऑस्ट्रेलिया टीम अगला मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी.

ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच जीता और कर दिया ये कारनामा 

ऑस्ट्रेलिया टीम ने जैसे ही मैच जीता वो 1 हजार मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी. वो टेस्ट वनडे और टी-20 मिलाकर 1 हजार जीत पूरे कर लिए हैं. बता दें, ऑस्ट्रेलिया की टीम में जब से उनके पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के टीम से जाने के बाद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अगर वनडे मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने अब तक 920 मैच खेले हैं. जिनमे इनको 558 में जीत मिली है.

पूरे मैच में छाए झाए रिचर्डसन झटके 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन ने चार विकेट झटके. उनकी खतरनाक गेंदबाजी की वजह से एक समय भारत की टीम 4 रनो पर तीन विकेट गवां चुकी थी. वो तो भला हो धोनी और रोहित शर्मा का जिन्होंने संभल कर खेला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.रोहित शर्मा के पवेलियन लौटते ही भारत की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए जाए रिचर्डसन ने 4, जेसन बेहरेनडोर्फ और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर पूरे 50 ओवर खेलने की कोशिश की. भुवनेश्वर 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया के लिए जाए रिचर्डसन ने 4, जेसन बेहरेनडोर्फ और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए. पीटर सीडल के हाथ 1 सफलता लगी. झाए रिचर्डसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: भारत को हराते ही ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.