चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेल रहे है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेलने का अलग-अलग कारण है. हम आपकों अपने इस खास लेख में वहीं कारण बताएंगे.
रमाकांत आचरेकर की याद में भारतीय खिलाड़ियों ने पहना आर्मबैंड

आपकों बता दें, कि सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार 2 जनवरी को निधन हो गया था. सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की याद में ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर क्रिकेट खेला.
India are wearing black armbands today as a mark of respect to the passing of Ramakant Achrekar – the childhood coach of Sachin Tendulkar pic.twitter.com/cy0ktq3jd1
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 2, 2019
पूर्व खिलाड़ी बिल वाटसन की याद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पहना आर्मबैंड

जहां एक तरफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की याद में ब्लैक आर्मबैंड पहना है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने अपने पूर्व खिलाड़ी बिल वाटसन को याद करते हुए ब्लैक आर्मबैंड पहना है. बिल वाटसन का निधन 87 साल की उम्र में सोमवार को हुआ था.
Australia are wearing black armbands today in memory of former AUS and NSW batsman Bill Watson who passed away recently aged 87. pic.twitter.com/BxKE5DG2ZM
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 2, 2019
दो बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम

आपकों चौथे टेस्ट मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि भारतीय टीम दो बड़े बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है. रोहित शर्मा की जगह जहां केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. वहीं इशांत शर्मा की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एरोन फिंच की जगह मार्कस लाबुसेन को मौका दिया है. वहीं मिचेल मार्श की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को जगह दी गई है.
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने चायकाल तक 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए है. चेतेश्वर पुजारा 61 व कप्तान विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : इस वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सिडनी टेस्ट में खेल रहे ब्लैक आर्मबैंड पहनकर appeared first on SportzWiki Hindi.