भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाने वाला है. ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अगर भारत कल होने वाले मैच में हार जाता है. तो सीरीज में भारतीय टीम की हार हो जाएगी. बता दें, पिछले मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शतक के बावजूद भारतीय टीम को हार मिली थी.
ऐडिलेड में पलटवार करने को तैयार है भारतीय टीम

सिडनी वनडे में हार के बाद भारतीय टीम ऐडिलेड में पलटवार करते हुए जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आना चाहेगी. अगर विराट कोहली की टीम तीसरे और दौरे के अंतिम वनडे को जीतने में सफल रही तो वह टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. इसके लिए भारतीय टीम को आज जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया.
सिडनी में 289 का लक्ष्य भी नहीं हासिल कर पाई भारतीय टीम

पहले मैच में में 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 254/9 का स्कोर ही बना सकी थी और मैच 34 रन से हार गई थी. हालांकि भारत ने जब शुरुआत में चार रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, तब ऐसा कतई नहीं लग रहा था, कि वह इस स्कोर तक पहुंचेगी. लेकिन धोनी और रोहित ने चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी करा दी. धोनी 51 रन बनाकर आउट हुए तो रोहित ने 129 गेंदों पर दस चौकों और छह छक्कों की मदद से 133 रन की पारी खेली.
यहां जाने कब कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. अगर आपको ऑनलाइन मैच देखना है तो आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. बता दें, सिडनी में खेला जा रहा वनडे मैच सुबह 8.50 बजे शुरू होगा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: जाने कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.