Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वनडे सीरीज में जगह न मिलने से निराश हैं नाथन कुल्टर नाइल

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। ये वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होनी है जिसमें दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं।

नाथन कुल्टर नाइल ने वनडे टीम में जगह नहीं मिलने पर जतायी निराशा

इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के 14 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को शामिल नहीं किया गया है। नाथन कुल्टर नाइल ने पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

लेकिन उन्हें वनडे टीम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने जगह नहीं दी। नाथन कुल्टर नाइल को वनडे टीम में जगह नहीं मिलने से वो बहुत ही निराश हैं और उन्होंने इसी निराशा को चयनकर्ताओं पर भड़ास निकालकर जाहिर किया।

मुख्य चयनकर्ता और नाथन कुल्टर नाइल का है अलग-अलग बयान

ऑस्ट्रेलिया टीम के चयन को लेकर चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि “जब वो स्क्वॉड का नाम चयन कर रहे थे तो वो अपने कमबैक को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।”

तो वहीं कुल्टर नाइल ने इस बात को लेकर कहा कि “उन्होंने केवल कोच जस्टिन लैंगर को बताया था कि उनकी पीठ मे दर्द है और जब उन्होंने टीम की घोषणा की तो उनके पास कोई स्केन नहीं था।”

चयनकर्ताओं ने नहीं की चयन से पहले कोई बात

नाथन कुल्टर नाइल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में वैसे तो चोट के बाद से जगह नहीं मिली है लेकिन उन्होंने साफ किया कि चयनकर्ताओं ने उनसे इस बारे में कोई बात ही नहीं की।

नाथन कुल्टर नाइल ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मैंने तो इसको लेकर एक ईमानदार फैसला नहीं लिया। लेकिन चयवनकर्ताओं ने इस बारे में मुझसे बात करने में बहुत कमजोरी दिखायी।

कुल्टर नाइल ने आगे कहा कि मैं इसमें नहीं गया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट खेलने के लिए कोई खास व्यवस्था का बहाना है। निष्पक्षता के बारे में कहे तो मेरे पास अभी तक कोई स्कैन नहीं था, मेरे पास इसकी कहानी और पिछला इतिहास था, इसलिए मेरे पास चोट का स्कैन था कि ये गलत है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वनडे सीरीज में जगह न मिलने से निराश हैं नाथन कुल्टर नाइल appeared first on SportzWiki Hindi.