Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने बताया ऑस्ट्रेलिया के लगातार शर्मनाक हार की वजह, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला रहा है. तीसरे दिन कंगारू टीम की पहली पारी के लिए मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करने उतरे. ख्वाजा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए. जब कि हैरिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि इसके बाद वो रविन्द्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके

दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि,ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, जिससे टीम की परेशानी बढ़ गई है. हैरिस ने 79 रनों की पारी खेली, जो मौजूदा सीरीज में उनकी दूसरी अर्धशतकीय पारी है.

उन्होंने पहले सत्र में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे सत्र के तीसरे ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद विकेट पर खेल बैठे.बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 236 रन बना लिये थे. हैरिस ने कहा,

‘मैं आधा अधूरा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गया, मैं किसी अन्य चीज से ज्यादा खुद से निराश हूं. मुझे लगता है यह हमेशा योजना का हिस्सा होता है कि स्पिनर के खिलाफ शुरुआत में आक्रामक रहूं.’

शतक नहीं बना पाने से निराश हूं

‘ऐसे समय में आउट होना काफी निराशाजनक होता है, जब आपको लगता है कि आप पारी संवार सकते हैं. मैं अच्छी योजना के साथ उतरा था और मैंने अच्छी बल्लेबाजी भी की. शतक नहीं बना पाने से निराश हूं, लेकिन मैदान पर समय बिताना और ठीक-ठाक स्कोर करना अच्छा रहा.’

हैरिस ने कहा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब है ऑस्ट्रेलिया

पिच से अब स्पिनरों को मदद मिलने लगी है और जडेजा तथा कुलदीप यादव की गेंदों को टर्न मिलने लगा है. बारिश आने से पहले दिन के अंतिम दो सत्र में कुलदीप और जडेजा ने 70 रनों के अंदर ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

हैरिस ने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया का निचला क्रम पहली पारी को लंबा खींच लेगा, लेकिन साथ ही आगाह किया कि टीम के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने बताया ऑस्ट्रेलिया के लगातार शर्मनाक हार की वजह, इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.