Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : युजवेंद्र चहल ने अपनी ही गेंद पर पकड़ा इस साल का सर्वश्रेष्ठ कैच, देखें चहल का सुपरमैन अवतार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को नेपियर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में मात्र 157 रन पर आउट कर दिया है. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने अपने 10 ओवर में मात्र 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किये है. युजवेंद्र चहल ने इस मैच में अपनी ही गेंद पर एक शानदार कैच भी पकड़ा है.

चहल ने अपनी ही गेंद पर टॉम लेथम का पकड़ा शानदार कैच 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मैच में अपनी ही गेंद पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम का शानदार कैच पकड़ा है.

दरससल, न्यूजीलैंड की पारी का 19वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम थे.

युजवेंद्र चहल की पांचवी गेंद पर टॉम लेथम फ्लाइट से बीट हो गए थे और उनके बल्ले पर लगते हुए गेंद सीधे हवा में युजवेंद्र चहल की तरफ चली गई. चहल ने भी अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ लिया था और टॉम लेथम की पारी समाप्त कर दी थी.

टॉम लेथम ने तुरंत नहीं छोड़ी क्रीज 

हालाँकि, टॉम लेथम को लग रहा था, कि गेंद पहले जमीन पर टिप खा गई थी, इसलिए उन्होंने तुरंत क्रीज नहीं छोड़ी, लेकिन जब तीसरे अंपायर ने देखा, तो चहल ने इस कैच को साफ़ तरीके से किया था और तीसरे अंपायर ने टॉम लेथम को आउट दिया.

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के अपनी ही गेंद पर पकड़े गए शानदार कैच के चलते टॉम लेथम अपनी पारी में 10 गेंदों पर मात्र 11 रन ही जोड़ पाये.

यहाँ क्लिक कर देखें चहल के कैच का वीडियो 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : युजवेंद्र चहल ने अपनी ही गेंद पर पकड़ा इस साल का सर्वश्रेष्ठ कैच, देखें चहल का सुपरमैन अवतार appeared first on SportzWiki Hindi.