खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर भारतीय टीम को पहली टेस्ट शृंखला जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आगामी आगामी वनडे और टी-20 मैचों से आराम दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बुमराह को कंगारूओं के खिलाफ आगामी वनडे शृंखला और उसके बाद होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से विश्राम दिया गया है।
प्रमुख चयनकर्ता ने दिया संकेत, ये आक्रामक खिलाड़ी 2019 के विश्वकप में होगा टीम का हिस्सा!
बुमराह के स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी गई है।भारतीय तेज गेंदबाजी की रीड कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने कंगारुओं के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला में 21 विकेट लेकर भारत की 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गेंदबाजों पर कार्यभार को देखते हुए उन्हें कंगारू टीम के खिलाफ घरेलू शृंखला से पहले पर्याप्त विश्राम देने का निर्णय लिया गया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है।
इस भारतीय फुटबॉलर ने तोड़ दिया महान खिलाड़ी मेसी का ये रिकॉर्ड
वहीं पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा। इस शृंखला का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की शृंखला खेलेगी।