Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी से ज्यादा भारतीय क्रिकेट के लिए समर्पित कोई और नहीं: कोहली

मेलबर्न 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डटकर बचाव करते हुए कहा है कि ‘भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे ज्यादा समर्पित कोई और नहीं ’ और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी उन्हें रास आ रही है। सिडनी में पहले वनडे में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेलने वाले धोनी ने ऐडिलेड और मेलबर्न में टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत में धोनी के योगदान का उल्लेख करते हुए कोहली ने कहा कि पूर्व कप्तान को कुछ राहत दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में हम धोनी के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने रन बनाए जो लय और आत्मविश्वास को फिर पाने के लिए जरूरी है। खास तौर पर जब आप बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।’ 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा, ‘बाहर बहुत कुछ होता है। लोग बहुत कुछ कहते हैं लेकिन हमें पता है कि भारतीय क्रिकेट के प्रति धोनी से ज्यादा समर्पित कोई नहीं है। लोगों को उन्हें कुछ राहत देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।’ 
  
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीती वनडे सीरीज, टि्वटर पर बरसी शाबाशी
मेलबर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मेलबर्न में पहले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट लेकर धमाल किया और बाद में धोनी ने 87 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच भारत की झोली मैच और सीरीज दोनों डाल दीं।
इस जीत के बाद पू्र्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टि्वटर पर टीम इंडिया की तारीफ की है।  
महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने टीम की तारीफ में कहा, 'टीम ने वनडे सीरीज में भी सॉलिड खेल दिखाया। इस टूर को भारत ने उम्दा क्रिकेट के साथ अंजाम पर पहुंचाया है। केदार जाधव को देखकर अच्छा लगा, जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने उम्दा खेल दिखाया और धोनी का बेहतरीन साथ निभाया, धोनी, जिन्होंने इस गेम में भी ऐंकर रोल अदा किया।'