Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने किया ईशारा, ‘ऋषभ पंत’ खेलेंगे विश्व कप!

भारतीय टीम की नई युवा सनसनी ऋषभ पंत. अब इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे ऋषभ पंत ने एक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित किया है. लेकिन इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नही दी गई.

पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने इस सीरीज में 58.33 के शानदार औसत से 350 रन बनाए.

पंत निश्चित रूप से भारत की विश्व कप योजनाओं का हिस्सा हैं

विश्व कप से पहले दो हाई-प्रोफाइल एकदिवसीय श्रृंखला से पंत की अनुपस्थिति के बावजूद, चयन समिति के अध्यक्ष, एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से कहा था कि पंत निश्चित रूप से भारत की विश्व कप योजनाओं का हिस्सा हैं. भारत की ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीत के बाद समाचार चैनल से बात करते हुए हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस पर जोर दिया और कहा कि पंत को सीनियर राष्ट्रीय टीम से दूर रहने के दौरान मैच कैसे खत्म करे इस क्षमता पर काम करना होगा.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में पंत बनेंगे उपरी क्रम के बल्लेबाज 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में. पंत को उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है. टीम मैनेजमेंट का ये इशारा साफ़ दर्शाता है कि विश्व कप के लिए नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी को तैयार किया जा रहा है. नंबर चार पर अम्बाती रायडू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दो मैच में फ्लॉप रहे थे. जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी मैच में नंबर चार पर खेलने आना पड़ा.

तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम विश्व कप का हो सकते हैं हिस्सा 

बता दें, पिछले 1 साल में ऋषभ पंत को नंबर 6 पर खेलते हुए देखा गया है. वो भारतीय टीम में एक मैच फिनिशर के रूप में खेलते आएं हैं. अब के एल राहुल का गिरता फॉर्म और उनपर लगे आरोप को देखते हुए ये फैसला अहम माना जा रहा है. पंत भारतीय टीम के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में भी विश्व कप में मौका मिल सकता है. जैसा की टीम मैनेजमेंट का कहना है वो नई गेंद से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम मैनेजमेंट ने किया ईशारा, ‘ऋषभ पंत’ खेलेंगे विश्व कप! appeared first on SportzWiki Hindi.