Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने भारत के कप्तान विराट कोहली को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात

विश्व क्रिकेट में अब तक के इतिहास में कई बड़े और दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। इनमें से कई बल्लेबाजों ने महानता के शिखर को छू लिया है। तो कई बल्लेबाज मौजूदा दौर में महानता छूने के रास्ते में हैं। इन बल्लेबाजों में से एक हैं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवयन रिचर्ड्स….

महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने की भारत के विराट कोहली की तारीफ

वेस्टइंडीज के ऑल टाइम ग्रेट विव रिचर्ड्स ने मौजूदा दौर और सर्वकालिन महान क्रिकेटरों में अपने फेवरेट बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया है।

विवयन रिचर्ड्स खुद तो महान बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी पसंद के बल्लेबाजों को बताया है। विव रिचर्ड्स ने अपने हम वतन ब्रायन लारा और भारत के सचिन तेंदुलकर को अपना सबसे पसंदीदा बल्लेबाज बताया है, तो मौजूदा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भारत के विराट कोहली की भी तारीफ में खूब कसीदें गढ़े।

विराट कोहली होंगे क्रिकेट जगत के सबसे सफल बल्लेबाज

मौजूदा दौर में विराट कोहली के साथ प्रतिस्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रूट भले ही मौजूद हैं लेकिन विव ने विराट कोहली को बेस्ट माना है।

विव रिचर्ड्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए अलग-अलग सवालों के जवाब दिए जिसमें उन्होंने विराट कोहली के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि वो(कोहली) जो सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक होंगे। “

निश्चित रूप से विराट कोहली, क्योंकि मुझे उनकी दृढ़ता से बहुत ही प्यार है। मुझे उनकी प्रतिस्पर्धा से बहुत प्यार है। निश्चित रूप से कोई भी उस चीज को करना चाहेगा। वो जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं कोई भी उन्हें अपनी टीम में रखना चाहेगा।”

विव ने डेनिस लिली को बताया अपने समय का सबसे मुश्किल गेंदबाज

विराट कोहली की तारीफ में जबरदस्त कसीदें पढ़ने के साथ ही विवयन रिचर्ड्स ने अपने समय के सबसे मुश्किल गेंदबाज का भी खुलासा किया। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली का नाम लिया।

विव रिचर्ड्स ने कहा कि “पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली उनके खेलने के दिनों में उन्हें परेशान करते थे। वास्तव में, हमेशा एक आकर्षक लड़ाई थी जब वो मुझे  गेंदबाजी करते थे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने भारत के कप्तान विराट कोहली को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.