Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता बनने के बाद पहली बार रोहित शर्मा ने शेयर की तस्वीर, चंद मिनटों में इमेज हुई वायरल

नया साल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए बहुत ही शानदार रहा. पहले मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा और उसके बाद वनडे और ट्वेंटी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा एक नन्ही से बेटी के पिता बने. वाकई में नये साल का आगाज टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत और टीम की नजर से काफी अच्छा रहा.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी के मैदान पर बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला खेला जा रह हैं और यही कारण हैं, कि हाल में ही पिता बने रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा भारत वापस लौट चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज से पहले आठ जनवरी को एक बार फिर से टीम इंडिया को ज्वाइन करेगे.

31 को पिता बने थे रोहित 

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने सोमवार, 31 दिसम्बर 2018 को एक बेटी को जन्म दिया था. रोहित और रितिका की यह पहली संतान हैं. रोहित शर्मा जब से स्वदेश लौटे हैं, तब से ही सभी खेल प्रेमी इस बात की उम्मीद लगाये बैठे थे, कि कब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ अपनी पहली तस्वीर अपलोड़ करेगे.

तमाम खेल प्रसंशकों का यह इंतजार आख़िरकार पूरा हुआ. हाल में ही हिटमैन के नाम से मशहुर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की…

यहाँ देखे तस्वीर के साथ की कहते नजर आये रोहित शर्मा

तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता हैं, कि रोहित शर्मा की बेटी ने एक हाथ से अपने पिता (रोहित) और दूसरे हाथ से अपनी माँ (रितिका) का हाथ पकड़ा हुआ हैं. वाकई में यह तस्वीर देखने में बेहद ही खुबसूरत हैं.

रोहित शर्मा ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, कि ”वेल हेल्लो वर्ल्ड..! आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं…!”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पिता बनने के बाद पहली बार रोहित शर्मा ने शेयर की तस्वीर, चंद मिनटों में इमेज हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.