Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिसिपास ने फेडरर को हरा किया बड़ा उलटफेर

मेलबर्न 
ग्रीस के 20 साल के युवा खिलाड़ी स्टीफांसो सिसिपास ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस साल का बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दे बाहर का रास्ता दिखा दिया।सिसिपास ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर के मैच में फेडरर को कड़े मुकाबले में 6-7(11-13),7-6(7-3), 7-5, 7-6(7-5) से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच तीन घंटे 45 मिनट तक चला। 

पहला सेट गंवाने के बाद ग्रीस के युवा खिलाड़ी ने 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके फेडरर को अच्छी टक्कर दी और बाकी के तीनों से जीतते हुए मैच अपने नाम किया। फेडरर ने हालांकि उन्हें आसानी से जीतने नहीं दिया। स्तीपास ने इस मैच में सभी 12 ब्रैक पॉइंट बचाए। सिसिपास ने मैच के बाद कहा, ‘मैं इसे बयां नहीं कर सकता। मैं जमीन पर मौजूदा सबसे खुश शख्स हूं। शुरुआत से मैंने अपने आप पर विश्वास किया। रोजर दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने बीते कुछ वर्षों में शानदार टेनिस खेली है। मैं छह साल की उम्र से उन्हें देख रहा हूं। उनका सामना करना सपने के सोच होने जैसा है।’