Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और कुलदीप यादव ने लॉकी फर्ग्यूसन के लिए बनाया प्लान, कुछ ऐसे किया चलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आग़ाज हो गया है. पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 157 रन पर ही ढेर कर दिया. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने झटके. उन्होंने मैच में चार विकेट लिए.

साथ ही चहल ने तीन और मोहम्मद शमी ने भी अपने नाम तीन विकेट किए. भारत ने मैच में दो बदलाव किए हैं. दिनेश कार्तिक के स्थान पर अंबति रायडू को टीम में जगह मिली है, तो वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के स्थान पर चाइनामैन कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में चुना गया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने की शानदार स्टम्पिंग

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने. पहले मैच के 35 वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन  को धोनी ने शानदार तरीके से विकेट के पीछे आउट किया. बता दें, इस खिलाड़ी ने पलक झपकते ही इस बल्लेबाज को चलता कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने बेहतरीन स्टम्पिंग की थी.  37 साल के उम्र में भी इस खिलाड़ी की नजर एकदम चीते की जैसी है.

यहाँ देखें वीडियो 

कीवी टीम की अपने घर में वनडे में भारत के खिलाफ ये दूसरा न्‍यूनतम स्‍कोर है

 

न्‍यूजीलैंड ने इसके साथ अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है. कीवी टीम की अपने घर में वनडे में भारत के खिलाफ ये दूसरा न्‍यूनतम स्‍कोर है. इससे पहले न्‍यूजीलैंड को भारत ने 1994 में ऑकलैंड में 142 रन पर ढेर कर दिया था. बता दें, विश्व कप से पहले भारतीय टीम के गेंदबाज की फॉर्म देख ऐसा लगता है.

इस बार बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी प्रभाव डालने वाली है. गौरतलब है कि टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं. महेंद्र सिंह धोनी भी बेहतरीन फॉर्म में आ चुके हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और कुलदीप यादव ने लॉकी फर्ग्यूसन के लिए बनाया प्लान, कुछ ऐसे किया चलता appeared first on SportzWiki Hindi.