Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इयान चैपल ने इस खिलाड़ी को बताया किंग विराट कोहली के ‘साम्राज्य का अनमोल रत्न’

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर पहली बार 71 साल बाद पहली सीरीज जीती है. इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ़ हो रही है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में चतेश्वर पुजारा का बल्ला खूब चला. उन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से उनको मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पुजारा को अनमोल रत्न बताया 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने मौजूदा सीरीज में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को विराट कोहली के ‘साम्राज्य का सबसे अनमोल रत्न करार’ दिया. पुजारा ने मौजूदा सीरीज में तीन शतक जड़े हैं, चैपल ने कहा,

पुजारा ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाने के साथ टीम के खिलाडि़यों को उनके खिलाफ आक्रामक होने का मौका दिया.

कोहली भारतीय क्रिकेट के बादशाह होंगे

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,

कोहली भारतीय क्रिकेट के बादशाह होंगे, लेकिन पुजारा ने साबित किया वह उनके साम्राज्य के वफादार सहयोगी और अनमोल रत्न हैं. सीरीज में तीन शतक लगाने के साथ ही वह अपने देश के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ध्यान विराट कोहली पर था, लेकिन पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने के अलावा शीर्ष श्रेणी के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से हताश किया.

ऋषभ पंत के बल्लेबाजी पर ये बोले क्रिकेटर इयान चैपल

चैपल युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी प्रभावित नजर आए, जिन्होंने चौथे टेस्ट में नाबाद 159 रन की पारी खेली. उन्होंने कहा, ऋषभ ने बल्ले से शानदार कौशल दिखाया. उनमें अनुशासन की कमी थी, लेकिन मेलबर्न टेस्ट में उनके रवैये में बदलाव आया और सिडनी में जब कोहली ने पारी घोषित की तब तक उनमें काफी सुधार हो चुका था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इयान चैपल ने इस खिलाड़ी को बताया किंग विराट कोहली के ‘साम्राज्य का अनमोल रत्न’ appeared first on SportzWiki Hindi.