Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत को बेबीसीटर कहने वाले कमेंट पर टिम पेन ने अब कही ये बात

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और ऋषभ पंत के बीच एक मजेदार तकरार देखने को मिली थी. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन ने ऋषभ पंत से कहा था, कि “तुम मेरे बच्चों के बेबीसीटर बन जाओं, मैं जब अपनी पत्नी के साथ पिक्चर देखने जाऊँगा, तो तुम मेरे बच्चों की देखभाल करना ?”

पंत ने किया था पेन का चैलेंज स्वीकार 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का चैलेंज स्वीकार कर लिया था. दरअसल, ऋषभ पंत की एक तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बच्चों को संभालते हुए नजर आ रहे थे. इस तस्वीर में ऋषभ पंत के साथ टीम पेन के दो बच्चें और टीम पेन की पत्नी बोनी पेन नजर आ रही थी.

वायरल तस्वीर पर पेन ने दिया बयान 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत के साथ अपने बच्चों की वायरल तस्वीर को लेकर कहा,

“हाँ, यह थोड़ा दिलचस्प था. कल हम लोग प्रधनामंत्री के आवस पहुंचे थे. वहां मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ था और ऋषभ पंत भी बाकि भारतीय खिलाड़ियों के साथ वहां आया था. उसने वहां मेरी पत्नी और मेरे बच्चों से मुलाक़ात की और इसी दौरान जल्दी से उसकी कई तस्वीरें ले ली गई थी.”

दोस्ताना जंग चल रही 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत के साथ चल रही अपनी जंग को लेकर आगे अपने बयान में कहा,

“हम दोनों विकेटकीपरों के बीच यह एक अच्छा खेल था और यह सब मैदान पर ईमानदारी के साथ हुआ था. यह जंग एक दोस्ताना जंग थी और मैंने इसका आनंद भी लिया.

उसके पास कम उम्र में ही काफी अच्छा आत्मविश्वास है. काश मैं उस तरह से खेला पाता, जब मैं उसकी उम्र का था. वह ऐसा व्यक्ति है जिसके पास मैच के दौरान लुफ्त उठाने के लिए बहुत सी चींजे है.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऋषभ पंत को बेबीसीटर कहने वाले कमेंट पर टिम पेन ने अब कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.